खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, शर्मा टोला में शुक्रवार की शाम बाढ़ के पूर्व व बाढ़ के बाद होने वाले परेशानियों से बचाव क़ो लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौक़े पर बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बाढ़ क्षेत्र के स्थानीय लोगो क़ो बताया कि बाढ़ का पानी गांव के करीब आ चुका है। आपदा से बचाव क़ो लेकर अपने-अपने बच्चों पर निगरानी रखने, बाढ़ के पानी में बच्चों के मटरगस्ती नहीं करने देने, बाढ़ के दौरान पानी के कीड़े मकोड़े व सर्प आदि से अपने बच्चों व खुद़ को सुरक्षित रखने आदि की सलाह दी। वही सीओ हरिनाथ राम ने सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच बाढ़ के पूर्व व बाढ़ के बाद सरकार द्वारा दिए जा रहे किचेन, नाव की व्यवस्था करने, मुआवजा दिए जाने, बाढ़ के बाढ़ जगह-जगह ब्लीचिंग आदि का छिड़काव क...