खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि गंगा नदी में उफान व तेज हवा देख गंगा घाट अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच नौका परिचालन क़ो अगले आदेश तक ठप कर दिया गया है। नौका परिचालन के ठप होते ही यात्रियों के बीच गंगा पार कर पाना मुश्किल हो गया है। इधर गंगा घाट अगुवानी सुल्तानगंज के बीच नौका परिचालन के बंद होने की पूर्व सूचना नहीं रहने के कारण बुधवार की सुबह नदी पार करने वाले यात्रियों की भीड़ लग गई। नौका परिचालन ठप रहने के कारण लोग निराश होकर अगुवानी से वापस लौटे। इधर सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में गंगा, गंडक व बागमती सहित तीन नदियां के जलस्तर में उफान, कोसी में आई कमी तेज हवा के कारण गंगा की लहरें भी उग्र हो रही हैं। ऐसे में नावों का परिच...