खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि विश्व प्रशिद्ध श्रावणी मेला के प्रथम सोमवारी क़ो जलाभिषेक के लिये रविवार क़ो हजारों कांवरिया जल भरने गंगा घाट अगुवानी पहुंचे। इधर प्रखंड के मुख्य सड़क महेशखूट अगुवानी व जीएन बांध स्थित अगुवानी नारायणपुर के रास्ते भागलपुर जिले के मरवा स्थान, मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान, बेलदौर के फुलेश्वर स्थान जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए जगह -जगह शिविर लगाकर शरबत, लस्सी, टॉफी, फल देकर कांवरियों की सेवा में लगे हुए थे। स्थानीय युवाओ के बीच कांवरियों की सेवा भाव का एक मिसाल देखा जा रहा था। सभी लोग कांवरिया की सेवा में लीन थे। वहीं जगह-जगह कांवरिया के उत्साह के लिए डीजे साउंड बॉक्स लगाकर उत्साहवर्द्धन में लगे हुए थे। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिले के अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी कांवरिय...