खगडि़या, जुलाई 10 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया कोलवारा सड़क स्थित कोलवारा बहियार मक्का खेत से पुलिस ने छपेमारी कर 336 बोतल शराब के साथ एक युवक क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कोलवारा गांव निवासी विवेक कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ैया पुलिस क़ो गुप्त सूचना मिली कि गुरुवार की देर रात कोलवारा गांव में शराब का एक बहुत बड़ी खेप लायी गई है तथा कारोबारी द्वारा उसे बहियार में कही छपाकर रखा है। सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ कुल्हड़िया कोलवारा सड़क स्थित कोलवारा बहियार पहुंची। पुलिस की काफी मशक्कत बाद मक्का खेत से कार्टन में छुपायी शराब क़ो जब्त कर लिया। वही मौक़े पर शराब का निगरानी कर रहे युवक क़ो भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया। ...