खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड की सौढ़ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत नयावास मथुरापुर स्थित द्रौपदी प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने की वर्षों पुरानी समस्या अब समाप्त हो गई है। पंचायत की मुखिया विनिता देवी ने 15वें वित्त आयोग की राशि से स्कूल तक ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण कराकर सूरत बदल दी है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक पंकज कुमार पासवान ने बताया कि विद्यालय की स्थापना के बाद से यहां तक पहुंचने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं था। छात्रों व शिक्षकों को पगदंडी से स्कूल तक जाने की मज़बूरी बनी हुई थी। ख़ासकर बारिश के मौसम में मुख्य सड़क (जीएन बांध) से होकर कीचड़ और जलजमाव के बीच स्कूल पहुंचना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थिति जर्जर, आवागमन में होती है परेशानी बारिश के मौसम म...