खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत नयागांव सतखुट्टी की मां दुर्गा अपनी अलौकिक महिमा और अनूठी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं। भक्तों के बीच मां दुर्गा स्वर्ण देवी के नाम से विख्यात हैं। ऐसी मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु चढ़ावे के रूप में सोने के आभूषण अर्पित करते हैं। यही वजह है कि नयागांव सतखुट्टी की मां दुर्गा का दरबार श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। शारदीय नवरात्र के शुरू होते ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा तट पर स्थित इस मंदिर की धार्मिक मान्यताएं, प्राचीन इतिहास और अनूठी पूजा परंपराएं इसे विशिष्ट पहचान बना दी हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छह सौ वर्षों की आस्था, साधना और परंपरा का साक्षी है बखरी का पुराना दुर्गा मंद...