खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास से पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति यदुवंश नगर के सौरभ यादव व भरतखंड गांव के कन्हैया कुमार झा बताया जा रहा है। हालांकि संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, किंतु पुलिस की मुकम्मल तैयारी के बीच वह भागने में असफल रहा। इधर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि दोनों संदिग्ध हालत में स्मैक का सेवन कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...