खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव के रही बहियार के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से गुरुवार को एक किसान घायल हो गया। घायल किसान बैसा गांव निवासी 60 वर्षीय अशोक मंडल बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल किसान क़ो इलाज के लिये प्राइवेट क्लिनिक, मड़ैया ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान गुरुवार की को अपने खेत का काम काज निपटाकर पशु चारा लेकर अपना घर लौट रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से मड़ैया बाजार की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही किसान बुरी तरह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वाहन के धक्के से अधेड़ हुआ घायल इधर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि आवेदन आने के उपरांत अगली प्रक्रिया की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...