Khagaria News: परबत्ता: मारपीट क़ो लेकर थाना में दिया आवेदन
खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कज्जलवन गांव में गत शनिवार की देर रात घर में घुसकर मारपीट करने व गाली गलौज करने क़ो लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। पीड़ित सुबोध मंडल द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वे लोग गत शनिवार की शाम सपरिवार घर में थे। इसी बीच पड़ोस के मिथलेश मंडल, नीरज मंडल आदि ने उनके घर घुसकर सिबोध मंडल की पत्नी क़ो डायन का आरोप लगाकर मारपीट व गाली गलौज करने लगे। इस मारपीट की घटना में उनकी पत्नी, बेटी आदि घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया। हालांकि घटना क़ो लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार क़ो पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.