खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव स्थित यादव टोला में गत शनिवार की शाम से बकरी विवाद क़ो लेकर दो पक्षों के बीच कई चक्र गोलियां चली। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी पक्ष के घायल होने की सूचना नहीं है। माहौल क़ो तनावपूर्ण देखते हुए मड़ैया पुलिस स्थानीय यादव टोला बैसा में कैंप कर रही है। उल्लेखनीय है की बकरी के विवाद क़ो लेकर बैसा पंचायत स्थित यादव टोला गांव निवासी वीरबल यादव व इंदल यादव के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते देखते ही दोनों पक्षो के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।ं अत्यधिक मात्र में गोली चलने की सूचना मिलते ही मड़ैया पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर मामले क़ो शांत किया, लेकिन दोनों पक्षो के बीच तनाव का माहौल देखा जा रहा है। गोली चलने की यह पहली घटना नहीं है। गत चार दिन पूर्व एक पक्ष का बकरी (ख...