खगडि़या, जुलाई 21 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गंगा घाट अगुवानी स्थित गंगा की उपधारा से घटना के दूसरे दिन स्थानीय गोताखोरों की मदद से पशुपालक का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। बरामद पशुपालक खीराडीह वार्ड संख्या तीन निवासी 76 वर्षीय पशुपालक जयनारायण तांती बताया जा रहा है। घटना बाद सीओ हरिनाथ राम के निर्देश के आलोक में स्थानीय गोताखोरो द्वारा मंगलवार की सुबह गंगा की उपधारा में लापता पशुपालक की खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्क्त बाद गौतकोरों द्वारा नदी से शव क़ो बरामद किया गया। शव के बरामद होते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों क़ो समझा बुझाकर नदी किनारे से घर भेजा गया। वही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया बाद शव पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल,...