खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव पंचखुट्टी में गुरुवार कि सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पीड़ित दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव पंचखुट्टी गांव निवासी लक्ष्मी मंडल उर्फ़ लच्छू मंडल का घर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि श्री मंडल की पत्नी खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दिघौन गांव में एक घर जलकर राख यह भी पढ़ें- Palamu News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपति हुई जलाकर खा...