Khagaria News: परबत्ता: ऑटो पलटने से महिला सहित चार लोग घायल, किया भर्ती
खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के महेशखूंट-अगुवानी सड़क स्थित बिठला गांव के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में महिला सहित उसपर सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में इंद्रानगर रूपोहली गांव निवासी मुकेश कुमार राय की पत्नी विभा देवी, उनके पुत्र पीयूष कुमार, पुत्री सपना कुमारी व देवरी गांव निवासी गोपाल सिंह की पुत्री साधना कुमारी शामिल हैं। घटना बाद बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों क़ो इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। घायलों ने बताया कि सभी लोग मड़ैया से ऑटो पर सवार होकर परबत्ता आ रहे थे। इसी दौरान बिठला गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इधर डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। दो की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.