खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के खीराडीह पंचायत स्थित ग्राम कचहरी की अतिक्रमित सरकारी जमीन क़ो शनिवार क़ो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। अतिक्रमण मुक्त होते ही जहां एक ओर ग्राम कचहरी के सरपंच व पंच ने राहत की सांस लीं है। वहीं दूसरी ओर इस प्रशासनिक कार्रवाई से अवैध कब्जेधारी के बीच हड़कंप है। उल्लेखनीय है कि गोगरी एसडीओ के निर्देश पर शनिवार को पूरी प्रशासनिक तैयारी के साथ प्रखंड के खीराडीह गांव पहुंचे। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई ग्राम कचहरी की सरकारी जमीन को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने के उद्देश्य से की गई। इस कार्यक्रम के पूर्व संबंधित पक्षों को नोटिस देकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने तय तिथि पर कार्रवाई करते हुए अबैध कब्जे को हटाकर भूमि को सरकारी अभिलेखों के अनुरू...