खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय, खगड़िया द्वारा प्रेस क्लब खगड़िया में पत्रकारिता की भूमिका, प्रेस की स्वतंत्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर खगड़िया जिले के अनुभवी एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने, जनसमस्याओं को सामने लाने तथा शासन एवं जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता एवं रचनात्मक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Madhepura ...