खगडि़या, जुलाई 31 -- Khagaria News: खगड़िया : पत्नी से विवाद में युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट : चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरिया गांव में शुक्रवार को एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान भिरिया गांव निवासी फुलेश्वर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र तेजवीर कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। घटना का कारण फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। युवक परदेश में टावर में मजदूरी का काम करता था। जो इन दिनों घर पर ही था।

घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि युवक की शादी लगभग छह महीने पहले ही मधेपुरा जिले के रहने वाली जूली कुमारी से हुई थी। जूली नैहर में थी। मृत...