खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने फर्रेह गांव निवासी रौशन रजक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित की पहचान ललन रजक के पुत्र रौशन रजक के रूप में हुई है। मामले में पत्नी के आवेदन पर चौथम थाना में कांड संख्या 353/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, पति गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...