खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पति ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए रात में उसके घर में प्रवेश कर पत्नी के साथ छेड़खानी करने की शिकायत की है। घटना 10 जुलाई िँ रात 11 बजे के करीब अहमदाबाद की बताई जा रही है। आवेदन के मुताबिक नामजद युवक जलधारी राम के पुत्र दिवाकर राम उसके साथ ही अहमदाबाद में काम करता है। इसका विरोध करने पर नामजद पति पत्नी को जान से मार देने की धमकी लगातार देते आ रहे हैं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदक को इसकी शिकायत उस थाना में करने की सलाह दी। जहां पर यह घटना घटित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...