Khagaria News: पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत
खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तीन तिलाठी गांव निवासी अजय कुमार के 30 वर्षीया पत्नी पूनम देवी ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की है। घटना गुरूवार की देर संध्या की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसका पति शराब पीकर घटना के समय उससे पांच सौ रूपये की मांग कर रहे थे। रूपये देने से इंकार करने पर नाराज होकर उसका पति आवेदिका के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Pakur News: मारपीट व प्रताड़ित करने में पति पर मामला दर्ज यह भी पढ़ें- Kausambi News: पति ने महिला को बेरहमी से पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.