खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: चौथम, एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में सोमवार की रात में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बंगलिया गांव निवासी बिंदेश्वरी तांती के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार की शादी प्रेम विवाह के तहत हुई थी। सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफ...