Khagaria News: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायमूर्ति ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय व गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण
खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता उच्च न्यायालय, पटना के जस्टिस सह निरीक्षी न्यायमूर्ति आलोक कुमार ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर खगड़िया में एटीएम और कैंटीन का फीता काटकर उदघाटन किए। इसके उपरांत न्यायालय कैदी हाजत कंपाउंड के सामने कई वृक्षारोपण भी किए। मौके पर सभी न्यायाधीशगण, विधिज्ञ संघ खगड़िया के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव, बड़ी संख्या में अधिवक्ता व कोर्ट के कर्मचारीगण उपस्थित थे। न्यायमूर्ति ने पॉक्सो कोर्ट का भी निरीक्षण किया।वही व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति का स्वागत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार बच्चन एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार न्यायमूर्ति ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, गोगरी व मंडल कारा खगड़िया का निरीक्षण किया। वही सिविल कोर्ट खगड़िया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.