खगडि़या, अगस्त 3 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर सोमवार को कई एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15510 डाउन पटना-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63348 डाउन समस्तीपुर-सहरसा मेमू करीब डेढ़ घंटे लेट चली। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। इधर 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से चली। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। वहीं 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा दो घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा सात घंटे देरी से चली, यात्र...