खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत में 16 लोगों को कबीर अन्येष्टि का लाभ शुक्रवार को मिला। प्रत्येक लाभार्थी को तीन हजार रुपए दिए गए। मुखिया अरुण कुमार ने बताया कि निधन होने के बाद सरकार ने दाह संस्कार के लिए नि:सहाय व गरीब परिवार को लाभ देते हैं। सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम गरीब परिवार के लिए मददगार साबित हो रहा है। पंचायत के हर परिवार की सुविधा तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने हमारा पहला लक्ष्य है। इस मौके पर पंचायत सचिव अभिषेक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि शंकर कुमार राजस्वकर्मी अनिष अंकित कृषि समन्वयक रामपाल सिंह विकास मित्र निशा भारती,योगेन्द्र सदा, रामविालास साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...