खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव में नवनिर्मित एसएच-95 के किनारे संचालित गुप्ता टी स्टॉल चाय-पानी की दुकान को कथित तौर पर सड़क से नीचे धकेलकर पलट दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और पंचायत के दौरान मारपीट भी हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर गांव निवासी विभीषण कुमार, पिता मुकेश साह, एसएच-95 के किनारे एक टी स्टॉल नाम से चाय-पानी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि उपद्रवियों ने दुकान को सड़क से नीचे धकेलकर पलटा दिया। जिससे दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार विभ...