Khagaria News: पंचायती राज मंत्री से मिले पिपरा पंचायत के मुखिया, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुणाल कुमार ने मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुणाल कुमार ने पिपरा पंचायत में पंचायती राज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने पंचायत के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया। मुलाकात के दौरान कुणाल कुमार ने उम्मीद जताई कि मंत्री दीपक प्रकाश के मार्गदर्शन और पहल से पिपरा पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही पंचायत से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.