खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले में नीलाम पत्र वाद के निष्पादन को ेकर अभियान चलाया जा रहा है। मिशन मोड में चलाए जा रहे इस अभियान को तीन अगस्त से शुरु किया गया है जो आगामी आठ अगस्त तक चलेगा। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मुंगेर कमिश्नर के अध्यक्षता में किए गए बैठक के बॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंटों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान लंबित वारंटों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया था। इस अभियान में बॉडी एवं डिस्ट्रेस वारंटों के शत-प्रतिशत तामिला एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

अभियान के दौरान गिरफ्तारियाँ अब तक 20 लोगों की हुई गिरफ्तारी: अभियान के दौरान अब तक 20 लोगों को गिर...