Khagaria News: निर्धारित समयावधि में संचालित योजनाएं हो पूरी : जिप अध्यक्ष
खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने चल रही योजनाओं एवं उनसे संबंधित भुगतान को लेकर समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने संचालित योजनाओं को ससमय पूरा करने का अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोजित बैठक में जिला अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति एवं भुगतान की स्थिति की उन्होंने गहन समीक्षा की। साथ ही कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.