खगडि़या, अगस्त 1 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में श्रीपुर गांव के पूर्वी भाग के आबादी एवं रुक्मिणी गुप्त कन्या हाईस्कूल को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली कच्ची सड़क को पक्की सड़क में बदलने के लिए निर्माण कार्य नहीं किए जाने से यह नाला में तब्दील हो गई है। इससे हाईस्कूल में नामांकित तीन सौ छात्राओं के साथ ही शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं इसके आस-पास के क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल एवं इसके आस-पास के क्षेत्र के लोगों को मुख्य सड़क से जोड़ने के वैकल्पिक मार्ग के रूप में पीडब्ल्यूडी सड़क बेलदौर तिलाठी के बीच उत्तर टीडीपीएस गोदाम के पश्चिम एवं नवनिर्मित स्टेडियम के पूरब होकर सड़क निर्माण के लिए जगह छोड़ी गई। इससे लाभान्वित होने वाले लोगों में...