खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव में समय पर भोजन न मिलने से क्षुब्ध होकर एक 56 वर्षीया महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजनों के अनुसार, शांति देवी गत 10 सितंबर को घर में खाना मिलने में हुई देरी से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गईं। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।​महिला के अचानक गायब होने पर स्वजनों ने अपने स्तर से संभावित ठिकानों, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। हर जगह से हताश होने के बाद महिला के पुत्र रुपेश कुमार ने पसराहा थाना पहुंचकर अपनी मां की गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: नाराज होकर घर से निकली महिला का छठे दिन भी पता नहीं इधर...