खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक द्वारा छेड़खानी एवं गलत काम करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़िता एवं उनकी मां पहले चौथम थाना गई। बाद में पीड़िता की मां द्वारा खगड़िया एसपी और महिला थाना खगड़िया में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। नाबालिग की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि गत 4 अक्टूबर की अहले सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर पीड़िता टहलने निकली थी। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने रूम में बंद कर छेड़खानी और गलत काम किया। आरोप लगाया गया है कि पीड़िता को जब लेकर उसके परिजन घर आ रहे थे तो आरोपी एवं उसके परिजनों ने गाली गलौज किया। केस नहीं करने की धमकी दी। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हु...