खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नशामुक्त बिहार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरूवार को समीक्षा बैठक की। डीएम ने आगामी 26 नवंबर तक संचालित नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा। डीएम ने सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने, सरकारी भवनों पर नशामुक्ति के संदेश एवं स्लोगन अंकित करने तथा चित्रांकन के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Araria News: बिजली बिल, बस टिकट व अस्पतालो...