Khagaria News: नशामुक्ति अभियान: जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली
खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार सरकार द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत गुरूवार को गोगरी प्रखंड के कर्तव्य संकुल संघ स्तर पर जीविका दीदियों द्वारा मद्य निषेध को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जीविका दीदियों ने नारे लगाकर लोगों को शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। दीदियों ने कहा कि शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे परिवार और समाज पर भी बुरा असर पड़ता है। इस दौरान दीदियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संकुल संघ के पदाधिकारी, कैडर एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.