Khagaria News: नवपदस्थापित डीएओ ने किया चौथम प्रखंड कृषि कार्यालय का निरीक्षण
खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के नवपदस्थापित कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार पासवान ने मंगलवार को चौथम प्रखंड कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने विशेष रूप से किसानों के बीच हाइब्रिड मक्का एवं हाइब्रिड धान बीज वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए तथा कृषि विभाग की सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा उद्यान विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.