खगडि़या, अगस्त 20 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने तथा विभिन्न वार्डों की जमीनी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा की पहल पर नगर परिषद में गुरूवार को बैठक की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया और नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य किसी औपचारिक प्रस्ताव या निर्णय की प्रक्रिया के बजाय जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद कर वार्डों की वास्तविक समस्याओं, आवश्यकताओं और लंबित विकास कार्यों की जानकारी लेना रहा। इस दौरान पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव भी ...