Khagaria News: नगर पंचायत मानसी में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर पंचायत मानसी के सभी सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और विभिन्न वार्डों में जगह-जगह कचरा जमा होने लगा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे लोगों में संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सफाई कर्मियों ने बताया कि जब तक उनकी विभिन्न मांगों पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से ठोस पहल कर समाधान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इधर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.