Khagaria News: नगर थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता एसपी भानू प्रताप सिंह ने गुरुवार को नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कांडों की समीक्षा की। एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि थाने में दर्ज मामले का नियमित रूप से मॉनीटरिंग करते रहें। मामले के निष्पादन, फरारियों के गिरफ्तारी, शराब कारोबारियों व सूखा नशा के कारोबारियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समय समय पर वाहन जांच अभियान चलाए जाने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही थानाध्यक्ष को अधीनस्थों के कार्यों की मॉनीटरिंग करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा भी अन्य बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.