Khagaria News: धुसमुरी बिशनपुर पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और पशुधन को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बुधवार को खगड़िया प्रखंड की धुसमुरी बिशनपुर पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग एवं जीविका के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में 172 पशुपालक परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 403 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार एवं प्रभावित पशुओं की जांच कर उनका समुचित उपचार किया। साथ ही पशुओं को आवश्यकतानुसार टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाएं भी दी गईं। शिविर में पशुपालक दीदियों के पशुओं के इलाज के लिए पशुपालन विभाग की ओर से मोबाइल पशु चिकित्सा वैन की भी व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Ara News: बभनियांव पंचायत में पशु स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.