खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाहा गांव निवासी 26 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह बेलदौर थाना के कांड संख्या 396/2024 में फरार चल रहा था। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...