खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के फरेबा बासा गांव में शुक्रवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार चार लड़के घायल हो गए। घायलावस्था में सबों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। घायलों में नगर पंचायत के सोनमा बासा निवासी संजीव कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार एवं बुलबुल कुमार का नाम शामिल हैं। घायलों के मुताबिक वे लोग बाइक से बेलदौर बाजार की ओर जा रहे थे। जबकि बेलदौर की ओर से आ रही एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में घटनास्थल पर टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चारों लड़के घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...