खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया-अमनी पथ पर माड़र गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी प्रखंड के अमनी गांव निवासी सुनील सिंह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छह बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने की घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार सुशीला देवी छठ महापर्व को लेकर खगड़िया बाजार से पूजा की सामग्री खरीदने आई थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम खरीदारी करने के बाद वह शुक्रवार की देर शाम बाइक से अपने घर अमनी लौट रही थीं। इसी दौरान माड़र गांव के समीप दो बाइकों...