खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थानान्तर्गत संतोष पुल और चातर गांव के बीच रविवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर अलौली थाना पुलिस के पेट्रोलिंग दल ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रौन गांव निवासी मोहम्मद रफीक के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एहसानऔर 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद राजा के रूप में हुई है। वहीं तीसरे घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। खगड़िया सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: दो बाइकों की टक्कर म...