खगडि़या, अगस्त 15 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर चौदह लालगोल बासा में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में तीनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना गुरुवार की देर संध्या की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में पचौत पंचायत के छोटी भरना गांव निवासी राजेन्द्र मंडल के 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र मंडल एवं मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी मोहम्मद निजाम उद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र सरताज आलम एवं मकैत आलम के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आदिल के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक सरताज एवं आदिल घटना के समय चोढ़ली पंचायत के हल्का बासा गांव से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे, जबकि छोटी भरना गांव निवासी वीरेंद्र बेलद...