खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बाबूचकला गांव में घर के निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से पसराहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात गांव में छापेमारी कर एक पक्ष के चार आरोपियों लखन सिंह, अजीत कुमार, जयकिशोर सिंह और सुजीत कुमार को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में चार गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में घटना के बाद से दोनों पक्षों के अन्य कई आरोपी अपने घरों से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए...