Khagaria News: दो अलग-अलग घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
खगडि़या, अगस्त 15 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी सुदामा देवी के घर एवं वार्ड नंबर दस निवासी सिकंदर भगत के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना गत रात की बताई जा रही है। इसकी जानकारी पीड़ितों को शुक्रवार के सबेरे में मिली। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने सुदामा देवी के घर में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया एवं बक्से का कुंडा तोड़कर उसमें रखे कीमती कपड़े, सोने-चांदी का जेवरात के साथ ही फूल एवं पीतल का बर्तन चोरी कर ली। वहीं चोरों ने सिकंदर भगत के दरवाजे पर रखे मकई का बोरा चोरी कर ली। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका अवलोकन कर पुलिस चोरों की शिनाख्त करने की हर संभव कोशिश में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक चोरी होने की खबर पर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे आवश्यक पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.