खगडि़या, जुलाई 2 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभा को निखारने को लेकर अब पंचायतों में दो अक्टूबर से मेगा खेल अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत स्तरपर किया जाएगा। इसमें बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को प्रखंड स्तर पर चयनित किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें जिलास्तर पर चयनित किया जाएगा। जिले में खेल का बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खेल क्लबों के गठन के लिए आवेदन शुरू जबकि राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देश स्तर के...