Khagaria News: देसी कट्टा लहराने के मामले में हथियार के साथ दो चोर गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मोजाहिदा गांव से पुलिस ने चोरी की घटना के छह घंटे बाद एक कट्टा, एक कारतूस व चोरी के अन्य सामानों के साथ दो चोरों क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर मोजाहिदा गांव निवासी गुलशन कुमार व गुड्डू कुमार है। एसपी भानुप्रताप सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि गत 24 जुलाई की देर रात परबत्ता के रामालाल मार्केट के कई दुकानों का शटर तोड़कर चोरी की घटना का प्रयास किया गया था। वहीं गत 25 जुलाई की सुबह सभी लोग उक्त मार्केट में हथियार लहराकर बाजार में दहशत फैलाने का प्रयास किया। उक्त मार्केट के लोगों ने थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की सुचना पुलिस क़ो दी। सूचना मिलतेे ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्केट स्थित लगी सीसीटीवी फुटज को खंगाला गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.