खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत निवासी संतोष साह के पुत्र अभिषेक कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मारपीट कर देसी कट्टा तान कर जान से मार देने की धमकी देने की कि शिकायत है। घटना बुधवार को हाईस्कूल चौक के निकट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आवेदक गांधी इंटर हाईस्कूल में नवम कक्षा का छात्र है। घटना के समय वह वर्ग कक्ष से छुट्टी लेकर पेन खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। इसी क्रम में घटना स्थल पर पूर्व से घात लगाए स्मैकरों ने उसे पकड़ कर मारपीट कर कमर से देसी कट्टा निकालकर उस पर तानते हुए धमकी दी की अगर इसकी शिकायत कहीं कीा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस घटना से नाराज स्कूल के एचएम विपीन कुमार यादव ने भी थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत करते हुए छात्र के साथ घटित घटना को सही बताते हुए दोषियों को चिन्हित कर उ...