Khagaria News: देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। इधर 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से चली। जबकि 14012 आनंदविहार-राधीकापुर एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। वहीं 63349 सहरसा-समस्तीपुर मेमू पौने घंटे लेट पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.