खगडि़या, अक्टूबर 19 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता दुर्गा अष्टमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बेलदौर के आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में रविवार को शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम मंत्रों, ढोल-बिगुल की आवाज व ध्वज प्रणाम से शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शस्त्रों की पूजा की। शस्त्र पूजन के बाद संघ ने नगर पंचायत क्षेत्र में पथ संचलन निकाला। जिसमें स्वयंसेवक व बच्चे शामिल हुए। महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। जिससे उत्साह का माहौल दिखा। पथ संचलन मां दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा, जहां शस्त्रों से सलामी दी गई, फिर यह आदर्श मध्य विद्यालय लौटा। आरएसएस पदाधिकारियों ने नवरात्र-विजयादशमी का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: दुर्गा अष्टमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन जिसमे...