खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। जिले के हर पूजा पंडालों में पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। यह बातें एसपी पुष्कर आनंद ने सोमवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पूजा के मौके पर निगरानी रखने के लिए संबंधित थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों का एक व्हाटसेप गु्रप बनेगी और इस ग्रुप के माध्यम से भी हर पंडाल की निगरानी की जाएगी। हर जानकारी से व्हाटसेप ग्रुप में जानकारी दिया जाएगा। जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रह सके। वहीं एसपी ने कहा कि जितने भी मूर्ति का विसर्जन होगा। उसके पूर्व निर्धारित रूटों का पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा सत्यापन किया जाएगा। वहीं संबंधित पूजा पंडालों के कमेटी से निर्धारित रूट से विसर्जन किए जाने की पुष्टि कराई जाएगी।...